रौजागांव। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के गोगांवा गांव के निकट दो बाइक की भिड़त में एक नव युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी रुदौली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम लगभग 5:30 बजे दलसराय चौराहा निवासी बाइक सवार देव गुप्ता (18) पुत्र अमब्रेश उर्फ पंकज गुप्ता का लड़का अपनी बाइक से रुदौली जा रहा था। गोगांवा गांव के पास दोनों बाइक आपस में टक्कर गई। जिसमें देव गुप्ता बाइक में दबकर रगड़ते हुए कुछ दूर चले गए। जिसका एक पैर का नीचे का हिस्सा कटकर लटक गया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। (संवाद)