फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में निकाली गई चार किमी साइकिल रैली

Fri, 24 Apr 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन के अवसर पर साइकिल रैली और पदयात्रा निकाली गई। कुलपति डॉ. पीएस. प्रमाणिक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर नेतृत्व भी किया, जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षकों और वैज्ञानिकों ने नरेंद्र उद्यान से पदयात्रा शुरू की। यह पदयात्रा कुमारगंज बाजार पहुंची और गेट नंबर एक होते हुए प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुई। कुलपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति को नमन करना, सम्मान देना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाकर देश को सशक्त बनाने पर जोर दिया। यह पदयात्रा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी के संयोजन में आयोजित की गई। इसी अवसर पर सामुदायिक महाविद्यालय में सामाजिक न्याय, संवेदनशीलता एवं संवैधानिक अधिकार विषय पर व्याख्यान हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें