फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देर रात से लागू हो गया 104 घंटे का डायवर्जन, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 07 Aug 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डायवर्जन से पूर्व देवकाली बाईपास पर लगा बैरियर।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रावण मास के दूसरे सोमवार 10 अगस्त और शिवरात्रि (त्रयोदशी) 11 अगस्त पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में शुक्रवार देर रात से अन्य जिलों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो जाएगा। डायवर्जन 104 घंटे तक लागू रहेगा। एकादशी से त्रयोदशी यानी नौ से 11 अगस्त के बीच अयोध्या में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर सुरक्षा व सुरक्षित यातायात के इंतजाम किए जा रहे हैं। चार दिनों तक ट्रक, डीसीएम सहित अन्य मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में बंद रहेगा। डायवर्जन लागू होने के बाद हाईवे पर आवागमन वनवे कर दिया गया। इससे वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था 12 अगस्त सुबह 08:00 बजे या भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों का अयोध्या की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी। दूसरे चरण का डायवर्जन 14 अगस्त सुबह 8:00 बजे से लागू होगा।

इनसेट

दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर फिलहाल रोक नहीं

डायवर्जन केवल ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों पर लागू रहेगा। दोपहिया और चारपहिया निजी वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा। हालांकि, सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनने पर आवश्यकता के अनुसार अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

कहां से होकर जाएंगे भारी वाहन

-सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

-रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजे जाएंगे।

-आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़-दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।

-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन मिटरिया–रामसनेहीघाट–हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।

-बस्ती से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर मोड़ा जाएगा।

-गोंडा से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी से लोलपुर होकर बस्ती की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर से आने वाले वाहन लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजे जाएंगे।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती की ओर से आने वाले वाहन कलवारी-टांडा-अकबरपुर-दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य जाएंगे।

-बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़-चहलरी घाट रोड-सिधौली-सीतापुर मार्ग से निकाला जाएगा।

-कानपुर की ओर से आने वाले वाहन उन्नाव-मौरावां-मोहनलालगंज-गोसाईगंज-चांदसराय होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर भेजे जाएंगे।

-आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ पहुंचने वाले वाहन मोहान-जुनाबगंज-मोहनलालगंज-गोसाईगंज होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किए जाएंगे।

-सीतापुर और शाहजहांपुर से आने वाले वाहन आईआईएम रोड-दुबग्गा-आलमबाग-नहरिया-शहीद पथ-अहीमामऊ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें