फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जमीन का बैनामा करने के नाम पर 92 लाख की ठगी, चार नामजद

Wed, 01 Oct 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर नाका के पास स्थित कीमती जमीन का बैनामा करने के नाम पर 92 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति, पत्नी, बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर क्षेत्र के रामपुर सर्धा निवासी संदीप सिंह ने बताया कि 14 सितंबर, 2021 को उन्होंने रामनगर कॉलोनी निवासी रामजी पांडेय से एक जमीन का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने आठ लाख रुपये एडवांस दिए थे। कुछ समय बाद रामजी और उनकी पत्नी आशा ने पारिवारिक जरूरतों का हवाला देकर संपूर्ण जमीन बेचने की बात कही, जिसके लिए उन्होंने 14 लाख रुपये और दे दिए।
एक फरवरी, 2023 को संपूर्ण मकान व जमीन का इकरारनामा रजिस्ट्री कार्यालय में लिखा गया। इस बीच 14 कोसी परिक्रमा के विस्तार के लिए रामजी और उनकी बेटी प्रगति पांडेय ने 11 सितंबर को, 2023 को इकरारशुदा जमीन का बैनामा लोक निर्माण विभाग के पक्ष में करके 15.40 लाख रुपये मुआवजा ले लिया। बची हुई संपत्ति का बैनामा करने के एवज में विपक्षियों ने 70 लाख रुपये लिए और 15 फरवरी को बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

दाखिल खारिज के लिए आवेदन करने पर आशा पांडेय ने आपत्ति लगा दी। मुआयना करवाने पर पता चला कि रामजी पांडेय ने दो जुलाई, 2024 को ही उस जमीन को दान स्वरूप अपनी पत्नी के नाम हस्तांतरित कर दिया था। इसमें उनके पारिवारिक मित्र रमेश कुमार त्रिपाठी गवाह हैं। बताया कि आरोपियों ने उनका पैसा हड़पने के लिए उन्हें बैनामा किया था।
मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता दिलीप दुबे और शैलेंद्र जायसवाल के जरिये उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें