फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 865 बच्चों का चयन

Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम के तहत शनिवार को लॉटरी खोली गई। इसमें 865 बच्चों का निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए चयन हुआ। पहले चरण में 1599 आवेदन हुए थे। जिले में आरटीई के तहत 904 निजी विद्यालयों में कक्षा एक की 6825 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन के आधार पर पूरी प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में 16 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया गया था और 18 फरवरी को लॉटरी प्रस्तावित थी, लेकिन सर्वर एरर के चलते यह प्रक्रिया अटक गई थी। इसके बाद लॉटरी शनिवार को हुई।
विज्ञापन



दूसरे चरण लॉटरी निकलेगी नौ मार्च को

दूसरे चरण में 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिनकी लॉटरी नौ मार्च को निकाली जाएगी। वहीं, तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे और 27 मार्च को लॉटरी के माध्यम से बच्चों चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष जिले में आरटीई के तहत 944 बच्चों का प्रवेश हुआ था।


इनसेट

इन अभिभावकों के बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता
आरटीई के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दिव्यांग, एचआईवी व कैंसर से पीड़ित अभिभावकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। दाखिला पाने वाले बच्चों को शैक्षिक सामग्री के लिए प्रति वर्ष पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस सहायता में यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, पुस्तक, कॉपी, जूता-मोजा सहित अन्य सामग्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए लालचंद ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को नहीं निकल सकी थी। दूसरे चरण की लाटरी नौ मार्च को निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें