फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीताकुंड में 84 कोसी परिक्रमा का हुआ स्वागत

Sun, 28 Apr 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के पौराणिक स्थल सीताकुंड तोरो माफी पर जयकारा लगाते श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बीकापुर। हनुमान मंडल विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार दोपहर बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के पौराणिक रामायण कालीन धार्मिक स्थल सीताकुंड पहुंची। धार्मिक स्थल के सर्वाराहकार सुरेश चंद्र पांडेय, उदयभान उपाध्याय, पंडित बिंदेश्वरी पांडे, मानस तिवारी, डॉ. हरिशंकर उपाध्याय आदि ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। उनके जलपान और भोजन की व्यवस्था भी कराई।
विज्ञापन

कंकरीली-पथरीली डगर, खेत-खलिहान, भीषण गर्मी और उमस, तपती जमीन परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था के आगे बौनी नजर आ रहे थे। तेज उमस और गर्मी के चलते परिक्रमा में शामिल कई बुजुर्ग, साधु-संत शरीर दर्द, सर्दी, जुकाम, उल्टी-दस्त से पीड़ित भी रहे। सीएचसी बीकापुर के डॉ. गौरव शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने धार्मिक स्थल पहुंचकर उनका इलाज किया।
अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिक्रमा में हर आयु वर्ग के करीब 600 परिक्रमार्थी शामिल हैं। वहीं, सीताकुंड पर लगा हैंडपंप खराब होने से श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए समस्या उठानी पड़ी। श्रद्धालुओं ने कहा कि जर्जर और गिट्टीयुक्त रास्ता व साफ-सफाई न होने से उन्हें पैदल चलने में दिक्कत हुई। दोपहर विश्राम के बाद परिक्रमा शाम को ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खेमासराय पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें