फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग अतिक्रमण मुक्त

Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। बीकापुर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने तारुन ब्लॉक के केशरुवा चौराहा (नेतवारी) पर पशु बाजार और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए। इस दौरान टीन-टप्पर और छप्पर जैसे अस्थायी ढांचे भी हटाए गए, जिससे मार्ग खाली हो गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के समय बीकापुर के एसडीएम संतोष कुमार और तारुन थाना प्रभारी लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहले भी दो-तीन बार मौके पर गई थी।
उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। अतिक्रमणकारियों ने स्वयं 10 दिन की मोहलत मांगी थी। हालांकि, समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें