फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिकल स्टोर संचालक से आठ हजार रुपये लूटे, तीन हिरासत में

Wed, 12 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। दुकान बंद कर घर लौट रहे संचालक से तीन लोगों ने रास्ता रोककर आठ हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंतपुर निवासी ओमप्रकाश की शाहगंज बाजार में मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकले थे। रामपुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद वह आगे बढ़े। इसी दौरान चकनथा गांव के पास तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि तीनों ने ओमप्रकाश के साथ गाली-गलौज की और उनकी जेब में रखे आठ हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनकी बाइक सड़क पर गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल इनायतनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें