फोटो-29- निशुल्क नेत्र कैंप में उमड़े मरीज- संवाद
तारुन। प्राथमिक विद्यालय चरावां में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कुल 775 मरीजों ने पंजीकरण कराया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि 68 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले हैं। 350 मरीजों को चश्मा व दवाएं दी गईं। मोतियाबिंद वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल ले जाएंगे। नेत्र परीक्षण में डॉ. शिवांश सिंह, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. करण पांडेय, डॉ. सुमित मिश्रा तथा डॉ. वापिस बिहारी की टीम का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार भारती ने कहा कि आंखें प्रकृति का अनमोल वरदान हैं, हमें सभी को इनकी सुरक्षा और देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप तिवारी, अनिल कुमार, रामचंद्र यादव, अमरनाथ निषाद, जियालाल भारती, राहुल चौधरी, कर्मवीर राम, अवतार बिंदु निषाद, बृजेश कुमार, मंसाराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।