फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मदद के बहाने खाते से उड़ाए 74 हजार रुपये

Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के रीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 74,019 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एटीएम में मौजूद एक युवक और फोन पर बात करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बड़ा रमना, जमुनियाबाग निवासी बिजेंद्र मौर्य के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब 12:25 बजे वह एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। रुपये निकलने के बाद उनका कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान बाहर खड़ा एक युवक अंदर आया और खुद को एटीएम कर्मचारी बताकर दीवार पर लिखा एक मोबाइल नंबर दिया।

उस पर फोन करने के बाद दूसरी तरफ से व्यक्ति ने क्लियर बटन और उसके ऊपर का बटन एक साथ दबाकर पिन डालने को कहा। ऐसा करने पर भी कार्ड नहीं निकला। बाद में दो घंटे में एटीएम की गाड़ी आने और मशीन लॉक होने की बात कही गई। घर पहुंचने पर खाते से 10-10 हजार रुपये की छह निकासी समेत कुल 74,019 रुपये निकलने के संदेश मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरा लगा है और चालू हालत में है। पीड़ित ने पुलिस से धनराशि वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें