फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होमगार्ड की भर्ती में 700 ने लगाई दौड़, 16 गश खाकर गिरे

Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन 700 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। तेज धूप और कड़ी शारीरिक परीक्षा के चलते करीब 16 अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गश खाकर गिर गए। एक अभ्यर्थी का पैर टूट गया, जिसे दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 400 मीटर के ट्रैक पर 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करना अनिवार्य था। एक अभ्यर्थी को निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए मैदान के करीब 12 चक्कर लगाने पड़े। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। सुबह से करीब 11 बजे तक दौड़ कराई गई।
पहले दिन अभ्यर्थियों को 175-175 के चार स्लॉट में दौड़ने का अवसर दिया गया। इनमें करीब 425 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। पहले दिन बस्ती और अंबेडकरनगर के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। तेज धूप को देखते हुए 700 अभ्यर्थियों के बाद शेष अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित कर दी गई। अब उन्हें 22 सितंबर को दौड़ में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए गठित बोर्ड में एक एसडीएम, डॉक्टर और सीओ को सदस्य बनाया गया है। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें