फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 657 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ 83 का

विज्ञापन
सदर तहसील में समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के सामने जनसमस्याओं का अंबार लगा, लेकिन मौके पर निस्तारण की रफ्तार सुस्त रही। जिले की पांचों तहसीलों में 657 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें महज 83 का तत्काल समाधान हो सका। डीएम शशांक त्रिपाठी ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। शेष मामलों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।


मिल्कीपुर : 63वीं बार भी फरियाद
पालपुर के मोहनलाल गुप्ता सीलिंग भूमि से कब्जा हटवाने की मांग लेकर 63वीं बार पहुंचे। टिकटी के चंद्रभान सिंह ने रास्ते पर बांस-बल्ली लगाए जाने की शिकायत की। दोनों मामलों में सीआरओ डॉ. गजेंद्र कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां 198 शिकायतों में सिर्फ 13 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन



सोहावल : किसान मेले में फीका रहा समाधान दिवस
सोहावल में किसान मेले के चलते कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे। 132 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। अशोक सिंह की सीलिंग भूमि संबंधी शिकायत पर पटल कर्मी इरफान को फटकार लगी। कुड़ौली की संवारा देवी ने प्रसव के दौरान ऑपरेशन और बाद में विभागीय उदासीनता की शिकायत की। सीएचसी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए।


बीकापुर : सात बार शिकायत, फिर भी नहीं सुधरा बिल
रामपुर भगन के जवाहरलाल का बिजली बिल दो साल से गलत आ रहा है। उपकेंद्र से लेकर समाधान दिवस तक सात बार शिकायत के बावजूद संशोधन नहीं हुआ। एसडीएम संतोष कुमार ने जेई को जांच कर बिल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 75 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन



रुदौली : 139 फरियाद, 18 का समाधान
रुदौली में 139 शिकायतों में 18 का निस्तारण हुआ। एडीएम एफआर अमित कुमार भट्ट ने अध्यक्षता की। दुपहरिया के सुंदरलाल ने गंदगी, ननकू ने खेत बंटवारे और गणेशपुर के उदय चंद्र मिश्रा ने मनरेगा भुगतान में अनियमितता की शिकायत की। कलापुर की राजकला ने चकरोड से आवागमन में बाधा और लेखपाल पर पक्षपात व धमकी का आरोप लगाया। शेष मामलों के लिए संयुक्त टीमें गठित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सदर तहसील में समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें