फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 654 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन, सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 17 Jul 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नियुक्त पत्र देते विधायक चंद्रभानु पासवान।
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के तीनों विकासखंडों में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। यह कदम उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया है। इसी कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। विधायक ने तीनों विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए। पासवान ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी सुविधा होगी। इससे विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन आसान हो जाएगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं से संबंधित सूचनाओं का संकलन भी बेहतर ढंग से हो पाएगा। विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में कुल 654 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए। इनमें मिल्कीपुर विकासखंड की 227 कार्यकर्ता शामिल थीं। अमानीगंज विकासखंड की 227 और हैरिंग्टनगंज विकासखंड की 200 कार्यकर्ताओं को भी स्मार्टफोन मिले। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, बबलू पासी और सत्य प्रकाश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें