फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कौशलपुरी में बिछाई जाएगी 618 किलोमीटर सीवर लाइन

Tue, 23 Dec 2025 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुराने नगरीय क्षेत्र और विस्तारित क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य में जिम्मेदार अधिकारी तेजी लाएं। विस्तारित क्षेत्र में कुल 618 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जानी है। यह हिदायत महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दी। विस्तारित क्षेत्र कौशलपुरी में फेज-वन के तहत 20 वार्ड में 280 किलोमीटर, जबकि फेज-टू के 16 वार्ड में 338 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य की स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन


महापौर ने समीक्षा के दौरान शारदापुरम कॉलोनी, अरण्यपुरम कॉलोनी, राघव विहार कॉलोनी, दरगाह बगिया, गोड़ियाना, अहिराना, खाले का पुरवा, नारायण विहार कॉलोनी में सीवेज पाइप लाइन बिछाने की परियोजना को त्वरित गति से लागू करने का निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्र में और 126 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसमें अब तक आठ किलोमीटर सीवेज लाइन बिछाई जा चुकी है। महापौर ने 2027 तक कार्य पूरा होने के लक्ष्य को देखते हुए काम में तेजी लाने और गुणवत्ता हर हाल में बनाए रखने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि कौशलपुरी कॉलोनी में फेज-1 और फेज-2 में अब तक लगभग कुल 900 मीटर पाइपलाइन विस्तार का कार्य कराया जा चुका है एवं वर्तमान समय में कुल 1350 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। साकेतपुरी कॉलोनी में कुल 3355 मीटर पाइप लाइन विस्तार का कार्य एवं एक नए नलकूप की स्थापना की जा रही है। इस दौरान नगर आयुक्त जयेंद्र कुमा, महाप्रबंधक जलकर सौरभ, सहायक अभियंता जय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी ट्रायल मोड पर है 24 घंटे सप्लाई योजना
पेयजलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 24 घंटे सप्लाई योजना चार वार्डों में ट्रायल मोड में है, जबकि एक में ट्रायल पूरा हो चुका है और कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। महापौर ने कनेक्शन देने में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए 81 में से 77 वॉटर कियोक्स चालू हालत में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें