फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी अयोध्या की रामलीला, टूटा रिकॉर्ड

सार

अयोध्या के रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण इस वर्ष रिकॉर्ड 51 करोड़ दर्शकों तक पहुंचा। परंपरा और तकनीक के संगम ने इसे देश-विदेश में अभूतपूर्व लोकप्रियता दिलाई।
विज्ञापन
रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार - फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या। रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है। परंपरा और तकनीक का ऐसा संगम हुआ कि महज तीन दिनों के भीतर 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखी। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है।
विज्ञापन

फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी, संवादों की गहराई और मंचन की भव्यता ने लोगों को इतना मोह लिया कि रामकथा के इस प्रसारण को देश-दुनिया में खूब देखा जा रहा है। रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा है। फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर साल दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। पिछले साल 41 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखकर रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष तीन दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आराधना टाटा प्ले पर अब तक दो करोड़, शीमारू यूट्यूब चैनल पर चार करोड़, वीआईएप पर पांच करोड़, एयरटेल पर सात करोड़ लोग घर बैठे रामलीला देख चुके हैं। इसके अलावा शीमारू यूट्यूब भक्ति चैनल पर आठ करोड़, फेसबुक पेज पर पांच करोड़ व अन्य यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ लोग रामलीला मंचन देख चुके हैं। वहीं डिश चैनलों वीडियोकॉन पर पांच करोड़, डिस टीवी पर चार करोड़ लोग रामलीला मंचन के साक्षी बन चुके हैं। सुभाष मलिक के अनुसार अब तक 51 करोड़ से ज्यादा दर्शकों का प्यार मिल चुका है।
विज्ञापन

पांच हजार यू-ट्यूब व 70 सेटेलाइट चैनलों पर प्रसारण
सुभाष मलिक बताते हैं कि रामलीला जब शुरु होती है तो शुरुआत के दो-तीन दिनों में ही दर्शक तेजी से जुड़ते हैं। ये दर्शक अंत तक बने रहते हैं। बाद में दर्शक बहुत कम जुड़ते हैं। देश-विदेश में करीब पांच हजार यू-ट्यूब चैनल व 70 सेटेलाइट चैनलों पर रामलीला का प्रसारण हो रहा है। रामलीला का नित्य लाइव प्रसारण शाम सात बजे से रात दस बजे तक दूरदर्शन समेत अन्य प्लेटफार्म पर किया जाता है।
विज्ञापन

इनसेट
साल दर साल बढ़े दर्शक
वर्ष दर्शक

2020 16 करोड़
2021 22 करोड़
2022 25 करोड़

2023 40 करोड़
2024 41 करोड़
2025 51 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें