फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पाकिस्तान से विस्थापित 500 हिंदुओं ने पहली बार किए रामलला के दर्शन

Sat, 21 Nov 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
34- अयोध्या पहुंचे राजस्थान के जोधपुर में रह रहे पाकिस्तान विस्थापित हिंदुओं का दल-संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। पाकिस्तान में अपना घर-बार छोड़कर भारत आए हिंदू परिवारों के लिए रामनगरी में शुक्रवार का दिन भावुक कर देने वाला रहा। राजस्थान के जोधपुर में रह रहे पाकिस्तान विस्थापित करीब 500 हिंदुओं ने पहली बार रामलला के दर्शन किए। वर्षों से संजोए अयोध्या आने के सपने को साकार होते देख कई श्रद्धालु भावुक नजर आए। जनसत्ता दल के पदाधिकारियों की पहल पर सात बसों से सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या लाया गया।
विज्ञापन


इन परिवारों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित रामकथा से जुड़ा है। जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से आयोजित रामकथा में शामिल होने के लिए ये सभी जोधपुर से आए थे। 17 नवंबर को कथा में शामिल होने और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन सुनने के बाद इन्हें रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या लाया गया।

जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष जेडी सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से विस्थापित ये हिंदू परिवार वर्तमान में जोधपुर में रह रहे हैं। रामकथा में शामिल होने आए इन लोगों की इच्छा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की भी थी। इसी क्रम में सात बसों से करीब 500 लोगों को रामनगरी लाया गया। दर्शन-पूजन के बाद सभी को वापस जोधपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें