फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सावन मेले के लिए अस्पतालों में आरक्षित होंगे 50 बेड

Thu, 03 Jul 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के तीन अस्पतालों में 50 बेड का वार्ड आरक्षित किया जाएगा। वहीं, मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के इलाज के लिए 15 अस्थायी उपचार केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिन पर शिफ्टवार चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन

आगामी दिनों अयोध्या धाम में सावन मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सीएमओ ने निर्देश जारी किए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि इसे लेकर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर और जिला अस्पताल में 20-20 बेड व श्रीराम अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया जाएगा।
इसके अलावा कंट्रोल रूम, पक्काघाट, लता मंगेशकर चौक, साकेत पेट्रोल पंप, टेढ़ी बाजार चौराहा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, दशरथ महल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कारसेवकपुरम, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन मंदिर परिसर, अयोध्या धाम अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन और मणि पर्वत पर अस्थायी उपचार केंद्र बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल, सीएचसी पूराबाजार, तारुन, मसौधा, बीकापुर, मिल्कीपुर, सोहावल और रुदौली के अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले पुलिस थानों व मेला क्षेत्र के आठ स्थानों पर 24 घंटे एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि सावन मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पक्का घाट पर आठ बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। बिना रिलीवर के आए किसी को उपचार केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें