फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव में 50 बेड आरक्षित 14 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर

Sat, 12 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पांच से आठ नवंबर तक होने वाले आयोजन के लिए 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। वहीं मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और श्रीराम चिकित्सालय में कुल 50 बेड आपात स्थिति के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने दीपोत्सव के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. राम मणि त्रिपाठी को मेलाधिकारी नियुक्त किया है। अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कुल 135 स्वास्थ्यकर्मियों में 45 चिकित्सक, 45 फार्मासिस्ट और 45 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
आपात चिकित्सा व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज में 20, जिला अस्पताल में 20 और श्रीराम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि परिकोटा, नागेश्वरनाथ मंदिर, नया घाट, साकेत पेट्रोल पंप, वीणा चौराहा, हनुमानगुफा और कंट्रोल रूम में एंबुलेंस तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें