फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन सौ बेड के अस्पताल के लिए मिले 48 करोड़

Sat, 28 Jun 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की पहली किस्त के रूप में 48 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। इसमें चिकित्सकों के आवास भी शामिल होंगे। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने का दावा किया जा रहा है। इससे आमजन के इलाज में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं हाइटेक करने की तैयारी है। इसके लिए साहबगंज क्षेत्र में लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़े सीतापुर आंख अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दर्जा देने की कवायद तत्कालीन जिलाधिकारी नितीश कुमार के समय में हुई थी। प्रक्रिया आगे बढ़ी तो लगभग दो एकड़ भूमि में बनने वाले इस अस्पताल के लिए 163.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन से मिली है। रामपथ के बगल ही इसके निर्माण से आमजन की पहुंच सुलभ व सुगम होगी।
इस अस्पताल का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होगा। यह एक अनुबंध मॉडल है, जिसमें एक ठेकेदार पूरी परियोजना की जिम्मेदारी लेता है। इसमें ठेकेदार समय और बजट के भीतर काम पूरा करने का जोखिम उठाता है। इसमें डेडलाइन के भीतर ही काम करना होता है।
विज्ञापन

पहली साइट में मुख्य चिकित्सालय भवन, भूतल पर 225 कार क्षमता की पार्किंग, बेसमेंट में रेडियोलॉजी, मेडिकल सर्विसेज और पार्किंग, अपर ग्राउंड फ्लोर पर इमर्जेंसी के लिए 26 बेड, डीयू कांप्लेक्स, प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय तल पर 20 बेड का एसएनसीयू, 39 बेड का एमएनसीयू और छह बेड का एनआईसीयू, तृतीय और चतुर्थ तल पर 160 बेड का जनरल वार्ड, पंचम तल पर आईसीयू बेड और प्राइवेट वार्ड, छठवें तल पर ओटी, सातवें तल पर प्रशासनिक विभाग बनेगा। वहीं, दूसरी साइट में 22 बेड का नर्स हॉस्टल, टाइप-दो के 36 आवास, टाइप-तीन के चार और चिकित्साधिकारी के लिए 20 आवास, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के लिए टाइप-पांच के चार आवास बनेंगे।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि 300 बेड का अस्पताल मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसका शासनादेश जारी हो गया है। निर्माण के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है। वह कई बार प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ आस-पास के जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें