फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आरओ व एआरओ परीक्षा में अनुपस्थित रहे 47.27 फीसदी अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा में 47.27 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 52.73 रहा। जिले के 44 केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस भी मुस्तैद रही
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर रविवार को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हुई। 8.45 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। 9.30 बजे शुरू हुई परीक्षा दोपहर 12.30 बजे खत्म हुई। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए शुचिता और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों काे कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। लोक सेवा आयोग की ओर से नामित एजेंसी की ओर से सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग के साथ अभ्यर्थियों के उपस्थिति की मॉनीटरिंग वेरिफिकेशन आइरिश बायोमेट्रिक के माध्यम से की गई। मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

सभी 44 केंद्रों पर 19584 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से सिर्फ 10328 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 9256 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शहर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सर्वाधिक 600 की आवंटित अभ्यर्थी संख्या वाले केंद्रों में जेबी एकेडमी इंटर कॉलेज, रामबली नेशनल इंटर कॉलेज गोसाईगंज और डॉ. बद्री प्रसाद सर्वोदय इंटर कॉलेज शामिल रहे। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर 384 से 480 तक की संख्या में अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और साकेत कॉलेज में तीन-तीन केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी ओर से छह केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर शंतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हुई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। लोक सेवा आयोग की दो टीम परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भ्रमणशील रही। इसके अलावा एडीएम एफआर महेंद्र प्रताप सिंह ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर और दो पुरुष व दो महिला कांस्टेबल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें