फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनगणना के लिए दक्ष किए गए 464 प्रगणक

Sat, 25 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जनगणना के पहले चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को देश दीपक विद्यालय में संपन्न हो गया। इसमें 464 सुपरवाइजर और प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित जानकारी दी गई, जिसके बाद 22 मई से मकान गणना शुरू होगी।
विज्ञापन

23 से 25 अप्रैल तक चले प्रशिक्षण में 20 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रह विधि और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। अरुण शुक्ला और प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि इस चरण में मकान का विवरण, उसकी स्थिति और उपयोग के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इससे जनसंख्या गणना के लिए सटीक आधार तैयार हो सकेगा। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक मो. असलम ने बताया कि कुल 500 में से 464 सुपरवाइजर और प्रगणकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शेष लोग होमगार्ड भर्ती परीक्षा ड्यूटी के कारण प्रशिक्षण नहीं ले पाए, जिन्हें बाद में प्रशिक्षित किया जाएगा। तरुण मिश्रा ने अभिलेखीकरण और तकनीकी सहयोग प्रदान किया।जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए इस बार डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षण में डेटा संग्रह के लिए आधुनिक उपकरणों और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें