फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कौशल संग्रहालय में 46 ऐतिहासिक सिक्कों हुए जमा

Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कौशल संग्रहालय में जमा ऐतिहासिक सिक्के।   
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौशल संग्रहालय के संग्रह में 46 ऐतिहासिक सिक्के शामिल किए गए हैं। इनमें प्राचीन और मध्यकालीन दौर के सिक्कों के अलावा 19वीं और 20वीं शताब्दी में प्रचलित मुद्रा, एक सीताराम धार्मिक टोकन और दो नेपाली सिक्के शामिल हैं। पुरावशेषों के सर्वेक्षण एवं संग्रहण अभियान के दौरान इन्हें अलग-अलग स्थानों से संकलित किया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के कूरेभार स्थित रामनाथपुर में एक प्राचीन टीले के उत्खनन के दौरान छह सिक्के मिले। इनमें एक प्राचीन काल का और पांच मध्यकालीन काल के बताए गए हैं। मध्यकालीन सिक्के चांदी और तांबे के हैं। इन पर अरबी लिपि और फारसी भाषा में लिखा है। संग्रहालय के गैलरी असिस्टेंट डॉ. देशराज उपाध्याय को सर्वेक्षण के दौरान ये सिक्के मिले। ग्राम निवासी दीनानाथ गुप्ता ने इनके संकलन में सहयोग किया।
इसके अलावा 19वीं और 20वीं शताब्दी के 35 सिक्के भी संग्रहालय को मिले हैं। ये पीतल और जस्ते से बने हैं। एक आना, आधा आना, एक पैसा, दो पैसा, तीन पैसा, पांच पैसा, 10 पैसा, 20 पैसा और 25 पैसे के सिक्के शामिल हैं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सिक्के इतिहास के निर्माण और काल निर्धारण के महत्वपूर्ण प्रामाणिक माध्यम हैं। उन्होंने शोधार्थियों और आम लोगों को सिक्कों के इतिहास से परिचित कराने के लिए कौशल संग्रहालय में अलग मुद्रा वीथिका स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें