फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.13 लाख

Wed, 10 Dec 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के पटेल नगर नाका निवास नरसिंह वर्मा के मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजकर ठगों ने उनके बैंक खाते से 4.13 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में नरसिंह वर्मा ने बताया कि दो नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने पर एक दूसरी लिंक मिली। इसके बाद लाइफ सर्टिफिकेट के रूप में एक आवेदन पत्र मिला। उस पर क्लिक करते ही एक अनजान नंबर से कॉल आई और निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। इस बीच उन्होंने झांसे में आकर अपना एटीएम कार्ड नंबर साझा कर दिया।
इसके बाद उनके रिकाबगंज स्थित बैंक खाते से 4.13 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर क्राइम नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी दी और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। संबंधित बैंक खातों का विवरण भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें