फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंडल स्तरीय जूडो ट्रायल में 41 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में सोमवार को सब-जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अयोध्या, सुल्तानपुर, शेष नगर और कौशांबी नगर के कुल 41 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 25 बालक और 16 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में बालक वर्ग से नौ और बालिका वर्ग से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में आयुष यादव, श्रीगणेश मौर्य, अयांश मौर्य, रुद्र विक्रम सिंह, नुमान, मोहम्मद अरशद, शौर्य सिंह, आदित्य यादव और यश कुमार का चयन हुआ। वहीं, बालिका वर्ग में समृद्धि गुप्ता, आयुषी, सीना गुप्ता, सौम्या वर्मा, पीहू गुप्ता, आयुषी पाल, विशाखा, अनुशासन सिंह और शिवानी प्रेम शुक्ला चयनित हुईं।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि चयन ट्रायल में सफल खिलाड़ी एक से तीन दिसंबर तक कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें