फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में जुटेंगे विहिप के 44 प्रांतों के 400 पदाधिकारी

Fri, 12 Jun 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 से 29 जून तक होगी विहिप के केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति की 26 से 29 जून को अयोध्या धाम में आयोजित बैठक को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। देश के 44 प्रांतों से सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों के स्वागत और निवास भोजन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यवस्था प्रमुखों की एक दिवसीय बैठक कारसेवक पुरम में शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन

व्यवस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए अवध प्रांत संगठन विजय प्रताप ने कहा देश भर के 44 प्रांतों से आने वाले पदाधिकारी अयोध्या आने के लिए उत्साहित हैं, विशेषकर वह जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आ सके थे। उन्होंने कहा एक लंबे कालखंड के बाद अयोध्या में 400 विहिप पदाधिकारियों का एकत्र होना एक व्यापक संदेश देगा। प्रांत संगठन मंत्री ने आगे कहा कि विहिप का साफ मानना है कि संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय और जिला स्तरीय बैठक समय-समय पर होना चाहिए। यह विश्व का ऐसा संगठन है जो सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाता है। बैठक में विहिप विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, महानगर संगठन मंत्री अभिषेक, महानगर अध्यक्ष अभय सिंह, अखिलेश, कारसेवक पुरम सहप्रभारी उमेश पोरवाल, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका मीना सिंह , शरद शर्मा, अवधराज सिंह, कौशिक प्रमाणिक आदि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें