फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 38 मजदूर घायल

Tue, 27 Oct 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज (अयोध्या)। सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर मजदूरों को लेकर बाराबंकी स्थित ईंट-भट्ठे पर जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 38 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 25 मजदूरों को कुमारगंज स्थित सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 13 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार के नवादा जिले के अकौना क्षेत्र के नया गांव से करीब 60 मजदूरों को लेकर एक निजी बस बाराबंकी स्थित ईंट-भट्ठे पर जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 38 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 25 मजदूरों को कुमारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमारगंज सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है।
हादसे में घायल मजदूरों में राजेश कुमार, वाल्मीकि मांझी, मीरा देवी, राजेश, शोभा देवी, राकेश, दिलीप, राजू, शंभू, सोनाली, प्रीति, बजरंगी, कुन्नाम, सूरज, बिगो कुमारी, गतिया, परमीत, नेहा, रुका देवी, करीना, रीना, अंकुश, साहिल, पुनीता देवी, धीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार और गायत्री देवी के नाम शामिल हैं। ये सभी बिहार के नवादा जिले के अकौना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें