फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट को जमीन बिकवाकर 35 लाख हड़पे

Mon, 01 Dec 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रानोपाली स्थित कीमती भूमि को राम मंदिर ट्रस्ट के पक्ष में लिखवाकर भूमि स्वामी का 35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सीओ के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में शहर के रीडगंज निवासी रोहित ने बताया कि तकपुरा, निरंकारपुर निवासी दिलीप कुमार वर्मा, राम चंदर वर्मा, जियनपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा, अजय कुमार और बाग बिजैसी निवासी संतोष जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उन लोगों ने रानोपाली स्थित उनकी जमीन अच्छे दाम में बिकवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए सभी ने उस जमीन का एक करोड़ में अपने नाम एग्रीमेंट करवा लिया।
बाद में वह जमीन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को 4.82 करोड़ में बेच दी। उनके खाते में 65 लाख रुपये भेजे। इनकम टैक्स की तकनीकी खामी बताकर तयशुदा रकम में से 35.40 लाख रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया। 11 नवंबर को वह अशोक कुमार के घर जाकर अपने पैसे मांगने लगे तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करके उन्हें भगा दिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें