फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 35 किलो खोवा व 25 किलो पनीर नष्ट कराई

Mon, 13 Oct 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ नमूने संगृहीत कर जांच के लिए विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। 35 किलो खोवा व 25 किलो पनीर नष्ट कराने के साथ 24 हजार रुपये कीमत का बत्तीसा जब्त किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सागर स्वीट्स, सिविल लाइन से खोवा का नमूना लेने के साथ 9100 रुपये कीमत का 35 किलो खोवा नष्ट कराया। ककरही बाजार, धारा रोड पर इकांत मेधानी से बत्तीसा व नमकीन का नमूना लेने के साथ 24,000 रुपये मूल्य का बत्तीसा जब्त किया। यहीं पर यादव डेयरी से पनीर व दूध का नमूना लेने के साथ 6500 रुपये मूल्य की 25 किलो पनीर नष्ट कराई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सोनी व जयदीप मौर्य शामिल रहे।

इसी कड़ी में अयोध्या धाम में रसकुंज स्वीट्स से रबड़ी, टेढ़ी बाजार में संदीप दूध डेयरी से पनीर व साहबगंज में वैष्णवी सिवांस डेयरी से पनीर का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष साहू, विवेक मौर्य व नंद किशोर यादव शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमित चौधरी व शरद पाल ने टिप्सी टाउन से पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें