रुदौली। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के दौरान हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रुदौली नगर, शुजागंज, रौजागांव और ऐहार की सभी अस्थायी पटाखों की दुकानें इस बार करीमपुर स्थित रावण मैदान में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्थायी पटाखों की 35 दुकानों के लिए आवेदन मिले हैं। लाइसेंस जारी होने के बाद पांच से सात नवंबर तक दुकानें लगाई जा सकेंगी। दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सोनकर ने कहा कि निर्धारित स्थल पर ही बिक्री की जाएगी। संवाद