फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 3053 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, छाई खुशी

Fri, 27 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आईईटी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें देश की प्रतिष्ठित 41 से अधिक कंपनियों ने हिस्सेदारी की। साक्षात्कार के आधार पर 3035 युवाओं को रोजगार के लिए जॉब ऑफर दिया गया। जिसे पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल ही रोजगार की नई और स्थायी दिशा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने लक्ष्य को केवल इच्छा तक सीमित न रखें, बल्कि उसे दृढ़ संकल्प में बदल कर प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और धैर्य रखने पर ही प्राप्त होती है। चुनौतियां व्यक्ति की क्षमता को परखने के लिए आती हैं।
सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में एलएनटी, सैमसंग, ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक सहित कई नामी कंपनियां शामिल रहीं। कुल 4479 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 3053 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए जॉब ऑफर पत्र दिए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय और सेवायोजन विभाग के अधिकारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें