फोटो 56 उल्लास-नव भारत साक्षरता की परीक्षा देतीं महिलाएं निरीक्षण करते डीसी -विभाग
अयोध्या। जिले के 1453 परिषदीय विद्यालयों में रविवार को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए उल्लास-नव भारत साक्षरता पोर्टल पर जिले के 36179 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। इनमें से 30513 प्रतिभागियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस तरह चयनित प्रतिभागियों में करीब 84 फीसदी ने परीक्षा दी। कॉर्डिनेटर अंकुर सिंह ने बताया कि परीक्षा जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित परिषदीय विद्यालयों में कराई गई। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों की पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणना से जुड़ी क्षमता का आकलन करना था।