फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आजमगढ़ के व्यापारी से ठगे थे 30 लाख

Wed, 20 Aug 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ने आजमगढ़ के तीन व्यापारियों से निवेश का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में पूराकलंदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में आजमगढ़ के सदर तहसील क्षेत्र के पांडेय बाजार निवासी अरविंद जायसवाल ने बताया कि वह और उनके मित्र प्रदीप यादव व बागीश प्रजापति लखनऊ में व्यापार करते हैं। वहीं पर बहराइच निवासी कृष्ण प्रभंजन यादव उर्फ गुड्डू भी कारोबार करता है। गुड्डू ने अयोध्या में निवेश के नाम पर राजा मान सिंह से उनकी मुलाकात कराई। वह लोग 26 जून, 2024 को अयोध्या आए थे। गुड्डू और उसके साथियों ने उन्हें बूथ नंबर चार के पास कीमती जमीनें दिखाईं।
अधिक जानकारी के लिए उन्हें राजा मान सिंह के फार्म हाउस ले गए। वहां पर उसकी पत्नी नीतू सिंह, गौरव सिंह, दुष्यंत सिंह उर्फ राजा, शिवम सिंह, अंकुर व अन्य लोग मौजूद थे। राजा मान सिंह ने उस जमीन का अपना एग्रीमेंट बताकर 40 लाख रुपये कीमत बताई। दावा किया कि यह जमीन एक-दो साल में दोगुना फायदा देगी। उनकी बातों पर विश्वास करके उन्होंने नीतू सिंह को 30 लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन

शेष पैसा देने पर उन लोगों ने बैनामा करवाने का दावा किया। कुछ दिन बाद गुड्डू ने फोन पर बताया किसान 80 लाख रुपये मांग रहा है। इसलिए और रुपयों का इंतजाम करना होगा। वहीं, सूत्रों के अनुसार जिले के एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये ठगने का मामला भी सामने आया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि शिकायत पत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें