फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, शिक्षक सहित तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। संस्कृत महाविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शिक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर क्षेत्र के कंदैला निवासी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी दर्शननगर नई कॉलोनी निवासी अर्जुन विश्वकर्मा से बैंक में आने-जाने के दौरान जान-पहचान हुई थी। अर्जुन मवई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेर में शिक्षक है। उसने संस्कृत महाविद्यालय गोवर्धन, कटरा में 15 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
उन्होंने अपनी पत्नी और भांजे को नौकरी दिलवाने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए 30 लाख रुपये की मांग की। मार्च, 2023 में उन्होंने पूरे पैसे का इंतजाम करके अर्जुन, उसकी पत्नी शशि कला और बेटे दिव्यांशु विश्वकर्मा को दिए। इस पर अर्जुन ने उनकी पत्नी को तुरंत और उनके भांजे को एक माह बाद जॉइन करवाने का दावा किया। नियुक्ति पत्र लेकर वह पदभार ग्रहण गए तो प्रधानाचार्य ने कोई पद रिक्त न होने और नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी दी। उन्होंने विपक्षियों से शिकायत की तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी अर्जुन विश्वकर्मा, दिव्यांशु और शशि कला के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें