फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 2700 पूजा-पंडालों के खुले पट

Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई है। शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सप्तमी पर जिले के सभी 2700 पूजा पंडालों के पट खुलते ही उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


शहर की गलियों से लेकर प्रमुख मार्गों तक सजे पंडालों में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम दिखाई दिया। रामभक्ति के साथ रामनगरी में शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का रंग भी चढ़ गया है। कहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं तो कहीं आकर्षक विद्युत सजावट से पंडालों की छटा देखते ही बन रही है। पट खुलते ही श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन के लिए निकले।

पंडालों के बाहर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही। मां के जयकारों और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम ढलने के साथ ही पूजा पंडालों की रौनक और बढ़ गई। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडालों में दर्शन के लिए देर रात तक भीड़ जुटी रही। सप्तमी के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव ने रफ्तार पकड़ ली है। आने वाले दिनों में अष्टमी और नवमी की पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें