फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 26 विभागों पर 38.12 लाख पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए इस बार पौधरोपण अभियान के तहत 26 विभागों को 38.12 लाख पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाकर वायु प्रदूषण को कम करना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। ग्राम्य विकास और वन विभाग को इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका दी गई है। इन दोनों विभागों को 13-13 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन




पौधरोपण अभियान में औषधीय और फलदार पौधों को रोपित किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय समुदायों को आर्थिक लाभ भी मिले। नीम, आंवला, तुलसी, पीपल और आम जैसे पौधों की संख्या सर्वाधिक होगी, जो न केवल वायु को शुद्ध करेंगे बल्कि औषधीय गुणों और फलों के माध्यम से लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से पौधरोपण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हर क्षेत्र में हरियाली का विस्तार हो।



अयोध्या धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस अभियान से शहर की सुंदरता और पर्यावरणीय गुणवत्ता में वृद्धि होगी। योगी सरकार की स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है। पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखेगा।
विज्ञापन




उपायुक्त स्वत: रोजगार महेंद्र देव ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महात्मा गांधी नरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत क्लस्टर लेवल फेडरेशन को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यूपीएसआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था पौधरोपण, नर्सरी स्थापना व व्यक्तिगत लाभार्थियों की 20 प्रतिशत भूमि पर सामान्य व फलदार पौधे रोपने का काम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें