फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सूर्यवंशी थीम की तैयार हुई 2500 राखियां

Wed, 26 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस बार रक्षाबंधन के लिए सूर्यवंशी थीम पर 2500 राखियां तैयार की हैं। मिल्कीपुर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम पांडेय के नेतृत्व में तैयार इन राखियों को जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सेना के जवानों, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य प्रमुख लोगों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राखी तैयार करने में सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने भी सहयोग किया है। महिलाओं ने हर साल की तरह इस बार भी राखियों के लिए अलग थीम चुनी है। पिछले वर्ष तिरंगा थीम पर राखियां तैयार की गई थीं। समूह की अध्यक्ष पूनम पांडेय ने बताया कि रामलला की नगरी अयोध्या में सूर्यवंशी थीम पर राखी तैयार करना हमारे लिए गौरव की बात है। भगवान राम सूर्यवंशी थे, इसलिए इस राखी के जरिये राम के आदर्श और अयोध्या की पहचान को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हर वर्ष अलग-अलग थीम पर राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें