अयोध्या। देश-विदेश की लोकसंस्कृतियों का संगम देखने को मिला। 12 सांस्कृतिक मंचों पर करीब 2500 कलाकारों ने रामकथा आधारित प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक लोककलाओं का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों मथुरा, प्रयागराज, बांदा, सोनभद्र, अयोध्या, गाजीपुर, गोरखपुर, पीलीभीत, झांसी, सुल्तानपुर और बहराइच सहित असम, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल के कलाकारों ने लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं।
कर्नाटक का डोल्लू कुनिथा, राजस्थान का घूमर और बिहार की झिझिया जैसी लोकविधाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया। संस्कृति विभाग की ओर से छह छोटे, चार मध्यम और दो बड़े मंच तैयार कराए गए थे। इन मंचों पर स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।