फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ढाई करोड़ से सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था

Wed, 08 Oct 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिनी बिजनेस प्लान के तहत शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। लगभग ढाई करोड़ रुपये से ट्रिपिंग और लाइन लॉस कम करने के लिए सुदृढ़ीकरण के कई कार्य किए जाएंगे। इससे उद्योगपतियों को बेहतर बिजली मिलने के साथ ही सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में तमाम उद्योग-धंधे व कारखाने चलाने वाले व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति की समस्या उठाई थी। जर्जर तारों की वजह से बार-बार ट्रिपिंग से व्यापार में नुकसान होने का दावा किया था। अब इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम ने पहल की है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें जर्जर तारों को चिह्नित बदला जाएगा।
काफी समय से लगे व खराब हो चुके इंसुलेटर बदलने या दुरुस्त कराने, आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, खराब हो चुके ट्रांसफार्मर बदलने, लो-टेंशन लाइन को हाईटेंशन लाइन में परिवर्तित करने समेत अन्य कार्यों की योजना बनाई गई है। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि मिनी बिजनेस प्लान के तहत यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें