फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 24 घंटे नजर, अफवाह फैलाने कड़ी कार्रवाई

Sun, 18 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। जिले में 2232 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नवरात्र से लेकर प्रतिमा विसर्जन, रावण दहन और दशहरा तक होने वाले आयोजनों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन मार्गों, घाटों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारियों को आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारी प्रतिदिन पैदल गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों को प्रवेश और निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी आयोजन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। प्रतिमा स्थापना से विसर्जन तक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। आयोजनों की तिथि, समय और स्थान के अनुसार व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि मीडिया सेंटर के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर नजर रखी जा रही है। दुर्भावनापूर्ण तरीके से अफवाह फैलाने या आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें