फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 19.27 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पांचवें चरण के चुनाव के लिए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान होगा। 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,27,759 मतदाता करेंगे। पहली बार वोट डालने वाले 20,346 युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। संसदीय सीट के पांचों विधानसभा क्षेत्र के 2074 बूथों पर 20 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें अयोध्या जनपद में चार रुदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर और अयोध्या शामिल है, जबकि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी जनपद में है। इन पांचों विधानसभा क्षेत्र में 1161 मतदान केंद्र और 2074 बूथ हैं। हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिक मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। इसके लिए करीब आठ हजार मतदान कार्मिकों, 25 जोनल और 193 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।


लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत हर दो घंटे में एप के माध्यम से संकलित किया जाएगा। इसके लिए सभी पीठासीन अधिकारी को एप का लाॅगिन दिया गया है। मतदान प्रतिशत की सूचना डैश बोर्ड पर आएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट इसे एआरओ को भेजेंगे। इसे आरओ भी देख सकेंगे। मतदान का प्रतिशत हर दो घंटे पर सुबह नौ, 11, दोपहर एक, तीन, शाम पांच बजे और फिर मतदान की समाप्ति पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 1060 बूथों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। मतदान दिवस के लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। एक वेब कास्टिंग के लिए और दूसरा बूथों पर आने वाली समस्या के निराकरण के लिए बनाया गया है।

किसी भी बूथ पर ईवीएम की खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल बदलने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व ईवीएम दी गई हैं। 15 मिनट के भीतर किसी भी बूथ पर ईवीएम से जुड़ी समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें