अयोध्या। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। सोमवार देर रात एसएसपी ने 186 उपनिरीक्षकों का विभिन्न थाना क्षेत्रों में तबादला किया है। 30 नवंबर तक नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में तैनात 11, सिविल कोर्ट चौकी में तैनात आठ, कैंट थाने से छह, महिला थाना से तीन, कोतवाली अयोध्या से 29, थाना रामजन्मभूमि से 11, पूराकलंदर से 11, रौनाही से 11, महराजगंज से आठ, गोसाईगंज से 11, बीकापुर से 10, तारुन से आठ, हैदरगंज से चार, इनायत नगर से 14, कुमारगंज से चार, खंडासा से 11, रुदौली से सात, मवई से सात, पटरंगा से पांच और बाबा बाजार से पांच उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। इन थानों में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। संवाद