फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के 18 फीसदी मछुआरे एनडीए के साथ : निषाद

विज्ञापन
35-सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री संजय निषाद का स्वागत करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बिहार में लगभग 18 फीसदी मछुआरे हैं, जो इस बार आरक्षण के मुद्दे पर एनडीए के समर्थन में वोट कर रहे हैं। बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना तय कर लिया है। जब केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होती है, तभी विकास की रफ्तार बढ़ती है और अभिभावक की तरह शासन सही दिशा में काम करता है।
विज्ञापन


मत्स्य मंत्री रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और मछुआरा समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में बहार आए, एनडीए की सरकार आए। आरोप लगाया कि बिहार में गैर एनडीए सरकारों ने मछुआरों को सिर्फ ठगा, जबकि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मछुआरों के लिए 140 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से दो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मछली उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में दो वर्षों से प्रथम स्थान पर है। राज्य अब आत्मनिर्भर बन चुका है और अन्य राज्यों और देशों को भी हाईटेक उत्पादन की सलाह दी जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से तालाब में मछली पकड़ने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं मछली डाल रहा हूं, वह मछली पकड़ रहे हैं, निषाद अब किसी के जाल में फंसने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें