फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले में 17,567 मरीजों की हुई जांच

Sun, 22 Feb 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
26-अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कैंप के उद्घाटन अवसर पर मरीज से बात करते प्रभारी मंत्री सूर्य
विज्ञापन
अयोध्या। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 2.0 का आयोजन दर्शननगर के अवध इंटर नेशनल स्कूल परिसर में हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 17,567 मरीजों का पंजीकरण किया गया और उन्हें परामर्श के साथ दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच की।
विज्ञापन

मेले में सात हजार से अधिक मरीजों की रक्त जांच, ईसीजी और अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। नेत्र विभाग में एक हजार से अधिक चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद के 130 मरीजों को चिह्नित कर सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया। कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर दंत चिकित्सा तक अलग-अलग काउंटर बनाकर मरीजों को समुचित सुविधा प्रदान की गई। गंभीर मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत लखनऊ के उच्च चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कराकर उपचार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप जलाकर किया और आयोजन की सराहना की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि सेवा का भाव जीवनभर बना रहना चाहिए और निष्काम सेवा ही समाज निर्माण का आधार है। वहीं संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने बताया कि 2019 से चल रही स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। समापन अवसर पर चिकित्सकों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महंत वैदेही बल्लभ शरण, राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत जयराम दास, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, प्रो. एमएलबी भट्ट, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शिवम मिश्र, प्रो. एसएन शंखवार, प्रो. दिनेश मारतोलिया, डॉ. शिवेंद्र सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें