फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लेखपाल हड़ताल से 1709 आवेदन अटके

Tue, 25 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। तहसील में लेखपालों की हड़ताल से राजस्व संबंधी कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यह हड़ताल एक लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में है। एक सप्ताह में 1709 आवेदन लेखपालों की रिपोर्ट के लिए लंबित हो गए हैं। इनमें आय, जाति और निवास संबंधी फॉर्म शामिल हैं। राजस्व विभाग का अंश निर्धारण कार्यक्रम भी पूरी तरह ठप है। लेखपाल संघ का आरोप है कि उनके साथी उत्कर्ष दीप को साजिश के तहत फंसाया गया है। वे साथी की रिहाई और टीम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि समस्या पर विचार चल रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल लंबी खिंचने पर जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें