फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में 17 नए कोर्स शुरू, पहली बार एआई और डाटा साइंस की होगी पढ़ाई

Tue, 26 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में 17 नए कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें पहली बार बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बीटेक डेटा साइंस जैसे पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। नई तकनीक आधारित कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों में उत्साह है, लेकिन फीस को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से छात्र और अभिभावक असमंजस में हैं।
विज्ञापन




नए कोर्सों में बीटेक एआई और बीटेक डेटा साइंस में 60-60 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड एमटेक के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई), सिविल इंजीनियरिंग (सीई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (इसीई) की शुरुआत की गई है। इन सभी में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं।



इंटीग्रेटेड एमसीए में 30 सीटें प्रस्तावित हैं। वहीं, एमफार्मा इन फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री और एमफार्मा इन फार्मास्युटिक्स में 15-15 सीटों पर प्रवेश होगा। बीएससी एग्रीकल्चर में फिलहाल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं और जरूरत पड़ने पर सीट संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसके अलावा एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स में 30-30 सीटों पर प्रवेश होंगे। एमकॉम को भी नए कोर्सों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन




इनसेट



नए कोर्सों की फीस 80 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये के बीच रहेगी। इसी सप्ताह बैठक आयोजित कर फीस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रवेश सलाहकार, अवध विश्वविद्यालय







आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई



अवध विश्वविद्यालय में नए तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक मई से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को प्रस्तावित है। आगे आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें