फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां कामाख्या धाम पर जगमगाएंगे 1.51 लाख दीप

Wed, 04 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। गोमती नदी के तट पर स्थित मां कामाख्या धाम पांच नवंबर को दीपों से जगमगाएगा। धनतेरस पर होने वाले छठे दीपोत्सव में 1.51 लाख दीप जलाए जाएंगे। दीपों की रोशनी से धाम और गोमती तट पर भव्य नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में छठे दीपोत्सव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन में करीब 1100 स्वयंसेवक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगी। दीपोत्सव के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ईओ निखिलेश मिश्रा ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 1.51 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें