फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे 150 सिंधी श्रद्धालु, राम मंदिर सहित कई स्थलों के दर्शन

Sun, 07 Jun 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामनगर कालोनी में भजन संध्या में नृत्य करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से आए करीब डेढ़ सौ सिंधी श्रद्धालुओं के जत्थे ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। यह जत्था उल्लासनगर, मुंबई और पिंपरी से अयोध्या पहुंचा था।
विज्ञापन


संत सतराम दास दरबार, रामनगर कॉलोनी में जत्थे का स्वागत किया गया। दरबार के साईं नितिन राम ने सिंधी भाषा और संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाषा ही समाज की पहचान होती है। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि जत्थे ने राम मंदिर, हनुमान गढ़ी और कनक भवन के भी दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं ने अयोध्या पहुंचने की खुशी में नृत्य भी किया। भावना तलरेजा ने अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। जत्थे की अगुवाई राजेश लालवानी कर रहे थे। यह जत्था सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें