फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा मेले में श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे 15 उपचार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा की तैयारियों में स्वास्थ्य महकमा भी जुट गया है। परिक्रमा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह 15 उपचार केंद्र बनाए जाएंगे जहां शिफ्टवार चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होगी। वहीं, जिले के अन्य तीन अस्पतालों में भी 50 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


नौ नवंबर को 14 कोसी व 12 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा होगी। इस दौरान जिले समेत प्रदेश व देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन वृहद स्तर पर तैयारियां कर रहा है। वहीं, भारी संख्या में पहुंचने वाली भीड़ के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर रखने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाका खींच लिया है।

परिक्रमा मार्ग पर नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, मौनी बाबा, दर्शननगर, हलकारा का पुरवा, नाका अंडरपास, सांई दाता कुटी, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, जमथरा, अफीम कोठी, उदया पब्लिक स्कूल और लक्ष्मणघाट पर एक-एक उपचार केंद्र बनेगा।
विज्ञापन



वहीं, पक्काघाट पर आठ बेड का अस्थायी अस्पताल बनेगा। यहां भी 24 घंटे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ समेत चिकित्सीय उपकरण व दवाओं की उपलब्धता रहेगी। राजकीय श्रीराम अस्पताल में मेला कंट्रोल रूम बनेगा जहां से सभी उपचार केंद्रों व अस्थायी अस्पताल की गतिविधियों की निगरानी होगी।

उधर, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में 20-20 व श्रीराम अस्पताल में 10 बेड के वार्ड अलग से आरक्षित रहेंगे। सभी उपचार केंद्रों व अस्थायी अस्पताल पर एक-एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।



अन्य जिलों से भी मांगे गए आठ-आठ डॉक्टर
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि परिक्रमा में जिले के अलावा गैर जनपद के भी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ लगाए जाएंगे। इसके लिए मंडल के अन्य जिलों से आठ-आठ डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्डबॉय मांगे गए हैं।



लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
परिक्रमा मेले की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। एक दिन पहले से ही उपचार केंद्र सक्रिय होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं व चिकित्सीय उपकरण क्रियाशील हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


-डॉ. संजय जैन, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें