फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 12 घंटे की बारिश से शहर बेहाल, सड़कों पर जलभराव

Fri, 30 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान की वजह से रामनगरी में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शुरू हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से रामपथ, सहादतगंज मुख्य मार्ग, धर्मपथ, परिक्रमा मार्ग, रिकाबगंज, अयोध्या-गोरखपुर हाईवे, कोरखाना, देवकाली तिराहा और ऋषि टोला में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

धनारीराम का पुरवा में नाला निर्माण के चलते कीचड़ फैलने से आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश में पीईटी परीक्षा केंद्रों के आसपास कीचड़ से परेशानी बढ़ी गई। अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की टीमें लगी हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। दर्शन नगर फीडर के कई इलाकों में छह घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें