फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहले दिन ही बरामद हुए थे 1121 डॉलर और धातुएं

Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 79.85 लाख रुपये बरामद होने का दावा किया गया था। जबकि, उसी समय 1121 डॉलर और सोने-चांदी के जेवर भी बरामद हुए थे। बुधवार को फर्द बरामदगी की सूची वायरल हुई है, जिससे यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना बीते छह जून को सार्वजनिक हुई थी। ट्रस्टी कृष्ण मोहन की तहरीर पर रामजन्मभूमि थाने में गणना कार्य में लगे लोगों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उस दौरान डॉलर के अलावा 159.54 ग्राम चांदी, सोने का लगभग आठ ग्राम का चेन और 3.44 ग्राम की सोने की अंगूठी भी बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने तो कुछ भी स्पष्ट नहीं किया लेकिन अभियोजन अधिकारी ने सिर्फ 79.85 लाख रुपये बरामद होने की बात की थी। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उनके घर पर फिर से जांच की है। इस दौरान भी नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें